Lucknow समेत UP के 60 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में आएगी गिरावट
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मी
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 27 जुलाई से राज्य के कई जिलों में व्यापक रूप से बारिश होने के आसार हैं।
India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हुआ है और मानसून ट्रफ उत्तर की ओर खिसक गया है। लखनऊ क्षेत्रीय मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश और अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 से 30 जुलाई के बीच लखनऊ और पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रुक-रुक कर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 60 से ज्यादा जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बहराइच और लखीमपुर खीरी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 17 जिलों में भारी बारिश और 48 जिलों में बिजली कड़कने के साथ तूफान आने की संभावना है। लखनऊ में 27 जुलाई को बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इस सक्रिय मानसून की वजह से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आम जनता को सलाह दी है कि वे सटीक जानकारी के लिए MAUSAM App, खेती-बाड़ी की सलाह के लिए Meghdoot App और बिजली गिरने की चेतावनी के लिए Damini App का इस्तेमाल करें।