Lucknow University का बनेगा तीसरा कैंपस, सरोजनी नगर के पिपरसंड में मिलेगी 50 हेक्टेयर जमीन
Lucknow: लखनऊ विश्वविद्यालय अब अपने तीसरे कैंपस की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए सरोजनी नगर के पिपरसंड गांव में 50 हेक्टेयर जमीन पर सहमति बन गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस प्रक्रिया को तेज कर दिया है ताकि जल्द से ज
Lucknow: लखनऊ विश्वविद्यालय अब अपने तीसरे कैंपस की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए सरोजनी नगर के पिपरसंड गांव में 50 हेक्टेयर जमीन पर सहमति बन गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस प्रक्रिया को तेज कर दिया है ताकि जल्द से जल्द कैंपस का काम शुरू हो सके।
इस संबंध में लखनऊ विश्वविद्यालय ने प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा को एक पत्र लिखा है। पत्र के जरिए कैबिनेट से जमीन हस्तांतरण के प्रस्ताव को मंजूरी देने का आग्रह किया गया है। यह जमीन वर्तमान में कृषि विभाग के पास है, जिसे एक तय प्रक्रिया के तहत ट्रांसफर किया जाएगा।
जमीन मिलने की प्रक्रिया सीधी नहीं होगी। पहले कैबिनेट की मंजूरी जरूरी होगी, जिसके बाद यह जमीन कृषि विभाग से उच्च शिक्षा विभाग को मिलेगी और फिर वहां से लखनऊ विश्वविद्यालय को सौंपी जाएगी।
इस नए कैंपस का मुख्य उद्देश्य कृषि संकाय (Faculty of Agriculture) को एक स्थायी जगह देना है। फिलहाल कृषि संकाय की कक्षाएं ओएनजीसी भवन में अस्थायी रूप से चल रही हैं। विश्वविद्यालय पिछले कई सालों से इस नए कैंपस के लिए जमीन की तलाश कर रहा था, जो अब पिपरसंड में संभव हो पा रहा है।