Lucknow University के 15 छात्रों को TCS में मिली नौकरी, 7 लाख रुपये तक का मिला पैकेज

UP/Lucknow : लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग फैकल्टी के छात्रों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने यूनिवर्सिटी के 15 छात्रों का चयन अपनी कंपनी में किया है। इन छात्रों को 7 लाख रुपये तक का सा

UP/Lucknow : लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग फैकल्टी के छात्रों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने यूनिवर्सिटी के 15 छात्रों का चयन अपनी कंपनी में किया है। इन छात्रों को 7 लाख रुपये तक का सालाना पैकेज मिला है, जिससे कैंपस प्लेसमेंट में यूनिवर्सिटी का नाम रोशन हुआ है।

चयनित छात्रों में बीटेक और एमसीए के स्टूडेंट्स शामिल हैं। इन सभी छात्रों ने चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी जगह पक्की की। यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और एआई विभाग के छात्रों ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है।

छात्र का नाम कोर्स/विभाग पद सालाना पैकेज (CTC)
आदित्य वर्धन सिंह बी.टेक (CSE) सिस्टम इंजीनियर 7.09 लाख रुपये
गर्व मित्तल बी.टेक (CSE) सिस्टम इंजीनियर 7.09 लाख रुपये
पल्लवी त्रिपाठी बी.टेक (CSE) सिस्टम इंजीनियर 7.09 लाख रुपये
ऋषव सिंह बी.टेक (CSE) सिस्टम इंजीनियर 7.09 लाख रुपये
शिवम यादव बी.टेक (CSE) सिस्टम इंजीनियर 7.09 लाख रुपये
ऋषभ गुप्ता बी.टेक (CSE) सिस्टम इंजीनियर 7.09 लाख रुपये
अमन कुमार यादव बी.टेक (CSE) सिस्टम इंजीनियर 7.09 लाख रुपये
उन्नति पंडित बी.टेक (CSE-AI) सिस्टम इंजीनियर 7.09 लाख रुपये
रोहित मौर्य बी.टेक (CSE-AI) सिस्टम इंजीनियर 7.09 लाख रुपये
दिव्यांशु द्विवेदी बी.टेक (CSE-AI) सिस्टम इंजीनियर 7.09 लाख रुपये
आकाश तिवारी बी.टेक (CSE) असिस्टेंट सिस्टम इंजीनियर-ट्रेनी 3.46 लाख रुपये
तनिष्क सिंह बी.टेक (CSE) असिस्टेंट सिस्टम इंजीनियर-ट्रेनी 3.46 लाख रुपये
ज्ञान सागर श्रीवास्तव MCA असिस्टेंट सिस्टम इंजीनियर-ट्रेनी 3.46 लाख रुपये
स्टार बावा MCA असिस्टेंट सिस्टम इंजीनियर-ट्रेनी 3.46 लाख रुपये