Lucknow में LU के छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका मार्च और हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा
Lucknow: राजधानी लखनऊ में सोमवार, 20 जुलाई 2026 को शिक्षा व्यवस्था और NTA पेपर लीक के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन काफी तेज हो गया। छात्र परिवर्तन चौक से हजरतगंज तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे
Lucknow: राजधानी लखनऊ में सोमवार, 20 जुलाई 2026 को शिक्षा व्यवस्था और NTA पेपर लीक के विरोध में लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन काफी तेज हो गया। छात्र परिवर्तन चौक से हजरतगंज तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हिरासत में लेकर बसों के जरिए इको गार्डन धरना स्थल भेज दिया गया।
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व All India Students Association (AISA) ने किया, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। इस मौके पर राज्यसभा सांसद मनोज झा, सांसद अमरा राम, भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, शिक्षाविद् अतुल सूद, अभिनेता प्रकाश राज और शबाना आजमी जैसी कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। योगेंद्र यादव ने कहा कि यह संघर्ष का अंत नहीं बल्कि अगले चरण की शुरुआत है।
वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार अहंकारी हो गई है और वह छात्रों की बात नहीं सुन रही है। उन्होंने नीट परीक्षा और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया।
दूसरी तरफ, Cockroach Janata Party (CJP) और सोनम वांगचुक ने अपनी रणनीति बदलते हुए अब शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की जगह उनकी जवाबदेही तय करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रभावित छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये की सहायता देने पर जोर दिया है।