Lucknow University में रचा गया इतिहास, प्रो. रोली मिश्रा बनीं अर्थशास्त्र विभाग की पहली महिला विभागाध्यक्ष

UP/Lucknow : लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में एक बड़ा बदलाव हुआ है। प्रो. रोली मिश्रा को इस विभाग के विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति इसलिए खास है क्योंकि विभाग के 106 साल के लंबे इतिहास में

UP/Lucknow : लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में एक बड़ा बदलाव हुआ है। प्रो. रोली मिश्रा को इस विभाग के विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति इसलिए खास है क्योंकि विभाग के 106 साल के लंबे इतिहास में पहली बार किसी महिला प्रोफेसर को इस पद पर बिठाया गया है।

विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने 12 अगस्त 2026 को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया। प्रो. रोली मिश्रा का यह कार्यकाल 13 अगस्त 2026 से शुरू हो गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी तीन साल के लिए दी गई है। हालांकि, अगर वह रिटायरमेंट की उम्र तक पहुँच जाती हैं या यूनिवर्सिटी की तरफ से कोई नया आदेश आता है, तो यह कार्यकाल पहले भी खत्म हो सकता है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक, यह फैसला विभाग के शैक्षणिक और प्रशासनिक कामों को बेहतर तरीके से चलाने के लिए लिया गया है। यह पूरी प्रक्रिया यूनिवर्सिटी के फर्स्ट स्टैच्यूट के नियम 2.20 के तहत पूरी की गई है। बता दें कि प्रो. रोली मिश्रा को हाल ही में टैगोर लाइब्रेरी के प्रमुख की जिम्मेदारी भी दी गई थी।