Lucknow University के दीक्षांत समारोह के लिए बदला ड्रेस कोड, अब कुर्ता-पायजामा और साड़ी पहनकर आएंगे शिक्षक
Lucknow: लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड यानी परिधान में बदलाव किया गया है। यह कार्यक्रम 31 जुलाई 2026 को आयोजित होगा। कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद यह फैसला लि
Lucknow: लखनऊ विश्वविद्यालय के 69वें दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड यानी परिधान में बदलाव किया गया है। यह कार्यक्रम 31 जुलाई 2026 को आयोजित होगा। कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है ताकि गर्मी के मौसम में शिक्षकों और मेहमानों को परेशानी न हो।
कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने बताया कि पहले का परिधान सर्दियों के हिसाब से था, लेकिन जुलाई की भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य और सुविधा का ध्यान रखना जरूरी था। इसीलिए अब हल्का और आरामदायक पहनावा तय किया गया है।
नए नियमों के मुताबिक पुरुषों को सफेद कुर्ता-पायजामा और मैरून रंग की हाफ जैकेट पहननी होगी। वहीं महिलाओं के लिए क्रीम रंग की साड़ी और मैरून रंग की हाफ जैकेट निर्धारित की गई है।
इस बार समारोह का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर के बजाय साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के मार्गदर्शन में लिए गए इस फैसले से विश्वविद्यालय को लगभग 80 लाख रुपये की बचत होगी। इस पैसे का इस्तेमाल छात्रों की भलाई और पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा।