Lucknow में निवेश मित्र पोर्टल के 70 मामले लंबित, LDA समेत कई विभागों को फटकार
Lucknow: राजधानी लखनऊ में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई उद्योग बंधु समिति की बैठक में अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। निवेश मित्र पोर्टल पर अलग-अलग विभागों के 70 मामले लंबे समय से लंबित पाए गए, जिस पर समिति
Lucknow: राजधानी लखनऊ में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई उद्योग बंधु समिति की बैठक में अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। निवेश मित्र पोर्टल पर अलग-अलग विभागों के 70 मामले लंबे समय से लंबित पाए गए, जिस पर समिति ने कड़ी नाराजगी जताई। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इन सभी मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।
बैठक के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) सहित कई अन्य विभागों को काम में ढिलाई बरतने पर फटकार लगाई गई। इसके अलावा अमौसी-नादरगंज और सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्रों की बदहाली पर भी चर्चा हुई। इन इलाकों में जलभराव, खराब ड्रेनेज, सड़कों के चौड़ीकरण और यूटिलिटी डक्ट जैसी बुनियादी समस्याओं की समीक्षा की गई और संबंधित विभागों को कार्रवाई तेज करने को कहा गया।
बता दें कि अमौसी और सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों और नालियों की समस्या काफी पुरानी है। नगर निगम और यूपीसीडा (UPSIDA) के बीच फंड को लेकर विवाद की वजह से ये काम रुके हुए थे। अब अमौसी औद्योगिक क्षेत्र को आईटी पार्क के रूप में विकसित करने की योजना है, जिसके लिए डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बिजली ट्रिपिंग रोकने और निजी कनेक्शन हटाने के निर्देश दिए हैं।
व्यापार करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही ‘निवेश मित्र 3.0’ लॉन्च करने वाली है। यह नया पोर्टल AI तकनीक से लैस होगा और नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (NSWS) के साथ जुड़ा होगा। साथ ही, निवेशकों की सुविधा के लिए एक ऑटोमैटिक अपील सिस्टम भी शुरू किया गया है, ताकि सेवा में देरी होने पर निवेशक अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।