Lucknow में करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, घरों में बिजली का काम करना पड़ा भारी
Lucknow: राजधानी लखनऊ में दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से दो युवकों की जान चली गई। पहली घटना पीजीआई इलाके की है और दूसरी चिनहट की, जहां घरेलू बिजली के उपकरणों को ठीक करने और प्लग लगाने के दौरान यह हादसे हुए। पहली घटना
Lucknow: राजधानी लखनऊ में दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से दो युवकों की जान चली गई। पहली घटना पीजीआई इलाके की है और दूसरी चिनहट की, जहां घरेलू बिजली के उपकरणों को ठीक करने और प्लग लगाने के दौरान यह हादसे हुए।
पहली घटना मंगलवार सुबह पीजीआई के रत्नाकर खंड की है। यहां रहने वाले 36 वर्षीय अर्जुन कुमार, जो मोबाइल की दुकान चलाते थे, अपने घर में इन्वर्टर का टूटा हुआ तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान उन्हें जोरदार करंट लगा। परिजन उन्हें तुरंत Trauma-2 अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि अर्जुन के परिवार ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। अर्जुन अपने पीछे पत्नी रंजनी और दो बेटे यश और आदित्य को छोड़ गए हैं।
वहीं दूसरी घटना सोमवार शाम चिनहट के नंदपुर इलाके में हुई। यहां 35 वर्षीय सोनू अपने घर में बिजली का प्लग लगा रहे थे, तभी करंट की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोनू के परिवार में उनके माता-पिता हैं। चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक, पुलिस को इस हादसे की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली थी।