Lucknow में टीवी स्क्रिप्ट राइटर से 1.09 करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में निवेश का दिया था झांसा
Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में रहने वाली एक टीवी सीरियल स्क्रिप्ट राइटर से करोड़ों की ठगी हुई है। मनीषा सिंह नाम की महिला से शेयर बाजार में पोर्टफोलियो बनाने के नाम पर 1.09 करोड़ रुपये हड़प लिए गए। इस मामल
Lucknow: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में रहने वाली एक टीवी सीरियल स्क्रिप्ट राइटर से करोड़ों की ठगी हुई है। मनीषा सिंह नाम की महिला से शेयर बाजार में पोर्टफोलियो बनाने के नाम पर 1.09 करोड़ रुपये हड़प लिए गए। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह पूरा मामला साल 2023 से शुरू हुआ था। मनीषा सिंह के एक पारिवारिक मित्र ने उन्हें शेयर बाजार में पैसा लगाने की सलाह दी थी। इसके बाद उस मित्र के बेटे आशीष ने मनीषा को पोर्टफोलियो बनाने का ऑफर दिया और धीरे-धीरे कई किस्तों में उनसे पैसे लिए।
जब ठगी का अहसास हुआ तो पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी। दक्षिणी डीसीपी अमित आनंद के निर्देश पर कृष्णानगर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस मामले में अश्विनी, आशीष, मंजू और पारुल नाम के चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में धोखाधड़ी की बात सही पाई गई है। पुलिस अब सबूत इकट्ठा कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।