Lucknow में टुंडे कबाबी के मालिक पर लगे गंभीर आरोप, मौलाना कल्बे जब्बाद ने सीएम योगी से की कार्रवाई की मांग
Lucknow: राजधानी के मशहूर टुंडे कबाबी की दुकान अब एक बड़े विवाद में फंस गई है। मौलाना कल्बे जब्बाद ने दुकान के मालिक पर जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दखल देने और
Lucknow: राजधानी के मशहूर टुंडे कबाबी की दुकान अब एक बड़े विवाद में फंस गई है। मौलाना कल्बे जब्बाद ने दुकान के मालिक पर जमीन कब्जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दखल देने और सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
यह पूरा मामला लखनऊ के चौक इलाके का है, जहां अकबरी गेट के पास टुंडे कबाबी की दुकान स्थित है। मौलाना कल्बे जब्बाद का कहना है कि जिस जगह पर यह दुकान है, वह दरअसल वक्फ संरक्षित मस्जिद की जमीन है। आरोप है कि इस जमीन पर अतिक्रमण किया गया है और गलत तरीके से वहां सुरंगनुमा निर्माण कराया जा रहा है।
31 जुलाई 2026 को इन आरोपों को सार्वजनिक करते हुए मौलाना ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।