Lucknow में नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने तोड़े बिजली के खंभे, इलाके की बिजली ठप
Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रक ने नो-एंट्री के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बिजली के दो खंभों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे की वजह से इलाके की बिजली पूरी तरह गुल हो गई और हाई वोल्टेज ता
Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रक ने नो-एंट्री के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बिजली के दो खंभों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे की वजह से इलाके की बिजली पूरी तरह गुल हो गई और हाई वोल्टेज तार सड़क पर गिर गए, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा।
यह घटना राजाजीपुरम स्थित सूर्यनगर क्रॉसिंग के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली के दो खंभे टूट गए और पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। सड़क पर तार गिरने से लोगों में डर का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है और मामले की उचित जांच की मांग की है।
लखनऊ में भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री के सख्त नियम लागू हैं, लेकिन इस घटना ने नियमों की अनदेखी को उजागर किया है। बिजली विभाग की टीम को सूचना मिलने के बाद मरम्मत का काम शुरू किया गया ताकि लोगों को जल्द से जल्द बिजली मिल सके।