Lucknow में ड्यूटी के दौरान TSI को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, पैर में दो जगह फ्रैक्चर

Lucknow: राजधानी लखनऊ के भिठौली तिराहे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर (TSI) चंद्र विजय तिवारी एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए

Lucknow: राजधानी लखनऊ के भिठौली तिराहे पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर (TSI) चंद्र विजय तिवारी एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद TSI चंद्र विजय तिवारी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जांच में पता चला है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके पैर में दो जगह फ्रैक्चर हो गया है। यह घटना उस समय हुई जब वह सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए तैनात थे।