Lucknow में शनिवार को लागू होगा रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें वैकल्पिक रास्तों की लिस्ट

Lucknow: राजधानी लखनऊ में शनिवार, 4 जुलाई 2026 को एक वीआईपी कार्यक्रम होने जा रहा है। इस वजह से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक, शनिवार सुबह 8 बजे से कई मुख्य रास्तों पर डायवर

Lucknow: राजधानी लखनऊ में शनिवार, 4 जुलाई 2026 को एक वीआईपी कार्यक्रम होने जा रहा है। इस वजह से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक, शनिवार सुबह 8 बजे से कई मुख्य रास्तों पर डायवर्जन लागू रहेगा, जिससे आम लोगों को अपने सफर के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा।

ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि इस डायवर्जन के दौरान केवल आपातकालीन सेवाओं वाले वाहनों को ही छूट दी जाएगी। अगर किसी राहगीर को रास्ते को लेकर कोई परेशानी होती है, तो वे ट्रैफिक विभाग के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर कॉल कर सकते हैं।

प्रभावित क्षेत्र/मार्ग वैकल्पिक रास्ता और नियम
अमौसी एयरपोर्ट (दरोगाखेड़ा, स्कूटर इंडिया, नादरगंज से) वाहन किसान पथ होकर रायबरेली रोड का इस्तेमाल करें।
अमौसी से शहर की ओर (नीलम फार्मेसी, कृष्णानगर, अवध चौराहा) वाहन शहीद पथ होकर जाएंगे।
अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ अंदर जाना मना है, कॉमर्शियल मोड़ से बाईं ओर होकर जाएं।
रॉयल होटल चौराहा अटल चौक की ओर जाना बंद, सिसेंडी डीएसओ चौराहा का उपयोग करें।
नाका चौराहा पानदरीबा की ओर जाने वाले वाहन डीएवी डिग्री कॉलेज, राजेंद्र नगर होकर जाएं।
एवरेडी तिराहा और भूसामंडी मवैया की ओर जाना बंद, सीधे बालाजी मंदिर होकर जाएं।

इनके अलावा लाटूश रोड बांस मंडी तिराहे से गुप्ता तिराहा चारबाग, राजेंद्र नगर से राणा प्रताप तिराहे, अशोक लाट चौराहा से बर्लिंगटन और रॉयल होटल चौराहा, अवध चौराहा से आलमबाग, फतेह अली से चारबाग-आलमबाग और लंगड़ा फाटक से आलमबाग की ओर जाने वाले रास्तों पर भी असर रहेगा। इन सभी रूटों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी है।