Lucknow में कल लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन, तिरंगा यात्रा और काकोरी कार्यक्रम के चलते बदलेंगे रास्ते

Lucknow: राजधानी लखनऊ में रविवार, 9 अगस्त 2026 को तिरंगा यात्रा और काकोरी शहीद स्मारक के कार्यक्रमों की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन की योजना बनाई है। यह व्यवस्था सुबह 9 बजे से लागू होगी और कार्यक्रम खत्म होने तक

Lucknow: राजधानी लखनऊ में रविवार, 9 अगस्त 2026 को तिरंगा यात्रा और काकोरी शहीद स्मारक के कार्यक्रमों की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन की योजना बनाई है। यह व्यवस्था सुबह 9 बजे से लागू होगी और कार्यक्रम खत्म होने तक जारी रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले इन बदलावों को देख लें ताकि उन्हें जाम या परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। सीएम योगी सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री आवास (5, कालीदास मार्ग) से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे, जो विधानसभा तक जाएगी। इस शौर्य यात्रा की वजह से हजरतगंज और उसके आसपास के नौ रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। वहीं, काकोरी शहीद स्मारक में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष के समापन पर भव्य समारोह होगा, जिसमें मोटरसाइकिल रैली, तिरंगा मेला और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के मुताबिक, शहर के कई मुख्य रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। डायवर्जन की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

प्रतिबंधित मार्ग/क्षेत्र वैकल्पिक रास्ता (कहाँ से जाएं)
समतामूलक चौराहा से 1090, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग और कैंट ग्रीन कॉरिडोर, ताज अंडरपास, पिपराघाट और जी-20 तिराहा
सामाजिक प्रतीक स्थल ढाल से 1090, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग और कैंट समतामूलक चौराहा, सेंट्रल एकेडमी, ग्रीन कॉरिडोर, ताज अंडरपास, पिपराघाट और जी-20 तिराहा
1090 से गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग और कैंट पीएनटी तिराहा, बैकुंठधाम, चिरैयाझील या समतामूलक चौराहा-सेंट्रल एकेडमी से ग्रीन कॉरिडोर
लालबत्ती से बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब और 1090 कटाईपुल, दिलकुशा तिराहा से पिपराघाट गोल चौराहा या अहिमामऊ अंडरपास

काकोरी शहीद स्मारक पर इस मौके पर एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है और हर घर तिरंगा अभियान के स्टॉल लगाए जाएंगे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने युवाओं और महिलाओं से इस यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।