Lucknow में मजलिस के चलते बदला रहेगा ट्रैफिक, 19 जुलाई को इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध

Lucknow: पुराने लखनऊ की इमली वाली मस्जिद में 19 जुलाई को ‘बैतुल माल का अशरा’ के तहत मजलिस का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की वजह से शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक रूट बदले गए हैं। अगर आप रविवार दोपहर को घ

Lucknow: पुराने लखनऊ की इमली वाली मस्जिद में 19 जुलाई को ‘बैतुल माल का अशरा’ के तहत मजलिस का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम की वजह से शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक रूट बदले गए हैं। अगर आप रविवार दोपहर को घर से निकलने की योजना बना रहे हैं, तो ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी जरूर देख लें ताकि आपको जाम का सामना न करना पड़े।

लखनऊ ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, हरदोई रोड और ठाकुरगंज इलाके में दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान घसियारी मंडी तिराहे से झोललाल इमामबाड़ा होते हुए तहसीनगंज मार्ग तक वाहनों का आना-जाना पूरी तरह बंद रहेगा। शहर के करीब 10 मुख्य स्थानों पर भारी और हल्के वाहनों के लिए रास्ते बदले गए हैं।

प्रतिबंधित रास्ता/नियम वैकल्पिक रास्ता (Alternative Route)
दुबग्गा तिराहे से बालागंज चौराहा (भारी वाहन) बुद्धेश्वर और बाराबिरवा चौराहा होकर जाएं
बालागंज चौराहा से ठाकुरगंज और इमामबाड़ा (छोटे वाहन) कैम्पवेल और जल निगम रोड का इस्तेमाल करें
ठाकुरगंज चौराहा से झोललाल इमामबाड़ा सादतगंज होकर जाएं
तहसीनगंज तिराहे से घसमंडी और कोनेश्वर तिराहे (छोटे वाहन) तहसीनगंज तिराहे से हुसैनबाद की ओर बाएं मुड़ें
कोनेश्वर तिराहे से तहसीनगंज होकर बालागंज (सभी वाहन) घंटाघर होकर हुसैनबाद से दाएं मुड़ें या बालागंज चौराहा की ओर दाएं मुड़ें
चन्दोइया तिराहे से बालागंज (बड़े वाहन) प्रेरणा स्थल तिराहे और कुड़ियाघाट का उपयोग करें