Lucknow में कारोबारी को पन्नी के सौदे का झांसा देकर लूटा, पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक डिस्पोजल कारोबारी को सस्ते सामान का लालच देकर ढाई लाख रुपये लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक डिस्पोजल कारोबारी को सस्ते सामान का लालच देकर ढाई लाख रुपये लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई रकम का एक बड़ा हिस्सा भी बरामद कर लिया है।
पारा के कुंदन बिहार निवासी महेंद्र कुमार, जिनकी ठाकुरगंज के एकता नगर चौराहा पर डिस्पोजल और पन्नी की दुकान है, उनके साथ यह वारदात 20 जुलाई 2026 को हुई थी। बदमाशों ने उन्हें पन्नी का सौदा करने के बहाने बुलाया और फिर लूट ली। पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने 21 जुलाई की सुबह 11:30 बजे मदेयगंज के पक्का पुल के नीचे से तीन आरोपियों को दबोच लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहन शेख, सोहेल और राकिब के रूप में हुई है। ये तीनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से 1,92,000 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में मुख्य आरोपी मोहन शेख ने बताया कि वे दुकानदारों को सस्ते दाम पर सामान दिलाने का झांसा देकर उनका भरोसा जीतते थे और फिर उन्हें किसी सुनसान जगह पर बुलाकर लूट लेते थे। इस गिरोह का एक और सदस्य अनवर अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।