Lucknow से Srinagar की सीधी उड़ान बंद, अमरनाथ यात्रियों की बढ़ी मुसीबत; टिकटों के दाम हुए दोगुने

UP/Lucknow : लखनऊ से श्रीनगर जाने वाली सीधी उड़ान सेवा बंद होने से अमरनाथ यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब यात्रियों को कश्मीर पहुंचने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसा दोनों ज्या

UP/Lucknow : लखनऊ से श्रीनगर जाने वाली सीधी उड़ान सेवा बंद होने से अमरनाथ यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब यात्रियों को कश्मीर पहुंचने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसा दोनों ज्यादा खर्च हो रहे हैं। हवाई किराए में अचानक हुई इस बढ़ोतरी ने आम यात्रियों की जेब पर भारी असर डाला है।

श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय वायु सेना (IAF) द्वारा रनवे की मरम्मत और नवीनीकरण का काम चल रहा है। इस कारण 1 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक हर सोमवार और मंगलवार को उड़ानें बंद रहेंगी। हवाई अड्डे के निदेशक जावेद अंजुम ने इस बदलाव की पुष्टि की है। इसके अलावा 1 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक रनवे को पूरी तरह बंद रखने की योजना है।

सीधी उड़ानें बंद होने और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट की वजह से यात्रियों को महंगी कनेक्टिंग उड़ानों पर निर्भर होना पड़ रहा है। पहले सीधी उड़ान का टिकट 6,000 से 8,000 रुपये के बीच मिल जाता था, लेकिन अब कीमतें काफी बढ़ गई हैं।

रूट पुराना किराया (सीधी उड़ान) नया किराया (कनेक्टिंग उड़ान)
लखनऊ से जम्मू – 11,187 से 13,158 रुपये
लखनऊ से श्रीनगर 6,000 – 8,000 रुपये 15,108 से 22,652 रुपये

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है और यह 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। यात्रियों की परेशानी तब और बढ़ गई जब मौसम विभाग ने 18 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों को बिना एडवाइजरी के पहाड़ी रास्तों पर न जाने की सलाह दी है। साथ ही, इस साल भी यात्रा मार्गों को नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया है, जिससे हेलीकॉप्टर सेवाएं बंद हैं और यात्रियों को पैदल या पालकी से जाना पड़ रहा है।