Lucknow से Goa जाने वाली सीधी उड़ान बंद, यात्रियों की कमी की वजह से Indigo ने लिया फैसला

UP/Lucknow: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गोवा के लिए चलने वाली सीधी फ्लाइट सेवा अब बंद हो गई है। Indigo एयरलाइंस ने यह फैसला लिया है क्योंकि इस रूट पर यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई थी। 8 अगस्त 202

UP/Lucknow: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गोवा के लिए चलने वाली सीधी फ्लाइट सेवा अब बंद हो गई है। Indigo एयरलाइंस ने यह फैसला लिया है क्योंकि इस रूट पर यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई थी। 8 अगस्त 2026 से यह सीधी उड़ान सेवा बंद कर दी गई है, जिससे अब लखनऊ से गोवा जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

सूत्रों के मुताबिक, हवाई जहाजों के संचालन की लागत और एयर टरबाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों की वजह से एयरलाइंस कंपनियों ने कई रूटों पर अपनी उड़ानों को कम करने या बंद करने की तैयारी की थी। मई और जून 2026 में भी ऐसी खबरें आई थीं कि कम यात्री भार के कारण गोवा और नवी मुंबई समेत 11 अन्य शहरों के लिए लखनऊ से उड़ानों की संख्या घट सकती है। एयरपोर्ट से सीधी उड़ानों की संख्या में लगातार कमी देखी जा रही है।

हालांकि, लखनऊ के यात्रियों के लिए एक उम्मीद बनी हुई है। सूत्रों का कहना है कि सितंबर में यह सेवा फिर से शुरू की जा सकती है, क्योंकि साल के आखिरी महीनों में गोवा के लिए लखनऊ से काफी ज्यादा ट्रैफिक रहता है।

फिलहाल सीधी उड़ान बंद होने के बाद यात्रियों के पास कनेक्टिंग फ्लाइट्स का विकल्प बचा है। Indigo, Air India, Air India Express और Akasa Air जैसी कंपनियां लखनऊ से गोवा के लिए कनेक्टिंग उड़ानें चला रही हैं। सितंबर 2026 के लिए इन स्टॉप वाली उड़ानों का किराया 13,747 रुपये से शुरू हो रहा है।