Lucknow में TGT परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बैठाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 15 लाख में हुआ था सौदा
Lucknow: लखनऊ की हुसैनगंज पुलिस ने TGT परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड ऋषिकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी असली परीक्षार्थी की जगह फर्जी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा दिलाने का काम करता था। पुलिस ने
Lucknow: लखनऊ की हुसैनगंज पुलिस ने TGT परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड ऋषिकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी असली परीक्षार्थी की जगह फर्जी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा दिलाने का काम करता था। पुलिस ने इसे सर्विलांस और मुखबिर की मदद से 26 जुलाई 2026 को पकड़ा है।
जांच में सामने आया कि ऋषिकेश सिंह ने परीक्षा दिलाने के लिए 15 लाख रुपये में सौदा तय किया था। इस रकम में से 7 लाख रुपये बैंक खाते के जरिए फर्जी परीक्षार्थी को भेजे गए थे। आरोपी ऋषिकेश ने फर्जी परीक्षार्थी के लिए नकली आधार कार्ड और अन्य फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए थे।
इस मामले में फर्जी परीक्षार्थी की पहचान राजेश प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित टीपी इंटर कॉलेज में हिंदी लेक्चरर है। राजेश, असली अभ्यर्थी विजय प्रताप सिंह की जगह परीक्षा देने आया था और उसे 3 मार्च 2026 को बप्पा श्री नारायण वोकेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज सेंटर से गिरफ्तार किया गया था।
घटना वाले दिन मास्टरमाइंड ऋषिकेश सिंह भी लखनऊ में मौजूद था, लेकिन पुलिस को देखते ही वह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और उत्तर प्रदेश पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) ऑर्डिनेंस, 2024 की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में स्टेशन ऑफिसर शिवमंगल सिंह और उनकी टीम के साथ एसीपी हजरतगंज रजनीश कुमार वर्मा का सहयोग रहा।