Lucknow में किराएदार ने मकान मालिक पर चलाई गोली, पुलिस ने पीछा कर आरोपी अभिषेक को किया गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी के उतरेठिया इलाके में बुधवार रात एक किराएदार और मकान मालिक के बीच मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि किराएदार ने मकान मालिक पर बंदूक तान दी और फायरिंग कर दी। पुलिस ने इस मामले में
Lucknow: राजधानी के उतरेठिया इलाके में बुधवार रात एक किराएदार और मकान मालिक के बीच मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि किराएदार ने मकान मालिक पर बंदूक तान दी और फायरिंग कर दी। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना बुधवार रात करीब 12:30 बजे हुई। आरोपी किराएदार अभिषेक श्रीवास्तव और मकान मालिक मोहित मिश्रा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस दौरान अभिषेक ने अवैध तमंचे से फायरिंग की। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो बार ट्रिगर दबाया तो फायर मिस हो गया, लेकिन तीसरी बार में गोली चल गई। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक को पकड़ने के लिए करीब आधा किलोमीटर तक उसका पीछा किया और फिर उसे धर दबोचा। पीजीआई पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मकान मालिक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाया गया अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।