Lucknow में गर्मी का कहर, पारे में 5 डिग्री का उछाल; IMD ने जारी किया अलर्ट
Lucknow: राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में गर्मी ने एक बार फिर अपना जोर बढ़ा दिया है। शहर के तापमान में अचानक पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनो
Lucknow: राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में गर्मी ने एक बार फिर अपना जोर बढ़ा दिया है। शहर के तापमान में अचानक पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में यह तपिश और बढ़ सकती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होने वाली है।
IMD ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है। जून के शुरुआती दिनों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था और अब भी पारा चढ़ा हुआ है। अनुमान है कि 25 जून तक भीषण गर्मी का यह दौर जारी रहेगा। लखनऊ में फिलहाल तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, लेकिन उमस की वजह से यह 42 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है। अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को पहले ही अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे। अस्पतालों में तैयारी रखने, पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने और बिजली कटौती न करने को कहा गया है। बच्चों की सेहत और सुरक्षा को देखते हुए यूपी के स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां रखी गई थीं।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे धूप में कम से कम निकलें। शरीर में पानी की कमी न होने दें, ओआरएस (ORS) और इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करें। बाहर निकलते समय हल्के रंग के कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें। दोपहर के समय जब धूप सबसे तेज हो, तब जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।