Lucknow में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, बुआ की बेटी से प्यार और शादी का विरोध कर रहे थे परिवार

Lucknow: राजधानी के तेलीबाग इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 21 साल के युवक और उसकी 18 साल की बुआ की बेटी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों के शव रविवार तड़के एक किराए के मकान में सीलिंग फैन स

Lucknow: राजधानी के तेलीबाग इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 21 साल के युवक और उसकी 18 साल की बुआ की बेटी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों के शव रविवार तड़के एक किराए के मकान में सीलिंग फैन से लटके मिले। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन करीबी रिश्तेदार होने की वजह से परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पीजीआई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटा लिए हैं और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।

जानकारी के मुताबिक, युवक 23 जुलाई को अहमदाबाद जाने का बहाना बनाकर घर से निकला था। वहां से वह नोएडा गया और अपनी बुआ की बेटी को साथ लेकर अयोध्या पहुंच गया। जब परिवार वालों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने दोनों को अयोध्या में ढूंढ लिया। परिवार उन्हें समझाने के लिए इटावा में एक रिश्तेदार के घर ले जा रहा था, लेकिन कानपुर स्टेशन पर मौका मिलते ही दोनों ट्रेन से उतरकर भाग निकले।

25 जुलाई की रात करीब 1 बजे जब परिजन तेलीबाग स्थित उस किराए के घर पर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। जब दरवाजा खोला गया तो देखा कि दोनों ने अलग-अलग दुपट्टों के सहारे एक ही सीलिंग फैन से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी।