Lucknow में प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी, बुआ की बेटी से शादी के लिए घरवाले नहीं थे राजी
Lucknow: राजधानी के तेलीबाग इलाके में एक युवक और उसकी बुआ की बेटी ने सुसाइड कर लिया है। रविवार तड़के एक किराये के घर में दोनों के शव सीलिंग फैन से लटके हुए मिले। यह घटना उस समय हुई जब दोनों परिवार उनकी शादी के लिए सहमत न
Lucknow: राजधानी के तेलीबाग इलाके में एक युवक और उसकी बुआ की बेटी ने सुसाइड कर लिया है। रविवार तड़के एक किराये के घर में दोनों के शव सीलिंग फैन से लटके हुए मिले। यह घटना उस समय हुई जब दोनों परिवार उनकी शादी के लिए सहमत नहीं थे।
जानकारी के मुताबिक, यह जोड़ा शादी करने के लिए लखनऊ भागकर आया था। बताया जा रहा है कि उनके परिवार वाले और रिश्तेदार इस रिश्ते के खिलाफ थे। इसी पारिवारिक विरोध और तनाव के कारण दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
रविवार दोपहर करीब 12:46 बजे इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस को मौके पर दोनों की डेडबॉडी अलग-अलग कपड़ों के फंदे से लटकी हुई मिली। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में यह घटना घटी।