Lucknow में चोरी के शक में किशोर को नंगा कर पीटा और गली में घुमाया, 4 आरोपी गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ चोरी के संदेह में एक 17 साल के किशोर को नंगा कर बेल्टों से पीटा गया और उसे पूरे इलाके में घुमाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीड
Lucknow: राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ चोरी के संदेह में एक 17 साल के किशोर को नंगा कर बेल्टों से पीटा गया और उसे पूरे इलाके में घुमाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरा मामला 12 अगस्त, 2026 का है। पीड़ित किशोर श्रावस्ती का रहने वाला है और वह चौक थाना क्षेत्र के पुलगामा और चौबदारी इलाके में एक बिरयानी की दुकान पर काम करता था। दुकान चलाने वाले मोहम्मद शाबान और उसके साथियों ने किशोर पर चोरी का शक जताया और उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा।
चौक थाने के दरोगा भूपेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाने, मारपीट, बलवा और अपमानित करने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहम्मद शाबान, मोहम्मद रिजवान, जान मोहम्मद और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने साफ कहा है कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने वायरल वीडियो को सबूत के तौर पर शामिल किया है। पीड़ित किशोर को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और बाल कल्याण समिति को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस की दो टीमें पांचवें आरोपी एहतिशाम की तलाश में जुटी हैं।