Lucknow में चोरी के शक में 17 साल के किशोर को नंगा कर पीटा और गली में घुमाया, 4 आरोपी गिरफ्तार
UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरी के आरोप में एक 17 साल के किशोर को नंगा कर बेल्ट से पीटा गया और उसे पूरी गली में घुमाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिय
UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां चोरी के आरोप में एक 17 साल के किशोर को नंगा कर बेल्ट से पीटा गया और उसे पूरी गली में घुमाया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरी घटना मंगलवार को चौक के पुलगामा इलाके के चौबदारी मोहल्ले में हुई। पीड़ित किशोर श्रावस्ती का रहने वाला है और वह यहां एक बिरयानी की दुकान पर काम करता था। दुकानदार शाबान ने उस पर चोरी करने का शक जताया और उसके बाद अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे बंधक बना लिया। आरोपियों ने किशोर को नंगा किया, उसकी बेरहमी से पिटाई की और उसे अपमानित करते हुए गली में घुमाया।
घटना की जानकारी मिलते ही चौक थाने के दरोगा भूपेंद्र सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाने, अपमानित करने, मारपीट और बलवा की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि वायरल वीडियो को सबूत के तौर पर शामिल किया गया है। पुलिस ने मंगलवार रात तक मोहम्मद शाबान (दुकानदार), मोहम्मद रिजवान, जान मोहम्मद और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में एक आरोपी एहतिशाम अभी भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने पीड़ित किशोर को मेडिकल जांच के लिए भेजा है और बाल कल्याण समिति को भी इस घटना की सूचना दे दी है। इंस्पेक्टर ने साफ कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।