Lucknow में 4 अक्टूबर को होगा देश का पहला प्रदेश शिक्षक गरिमा सम्मेलन, गायत्री परिवार करेगा आयोजन
Lucknow: राजधानी लखनऊ में शिक्षकों के सम्मान में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। गायत्री परिवार की ओर से 4 अक्टूबर 2026 को ‘प्रदेश शिक्षक गरिमा सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। इसे देश का पहला राज्य स्तरीय शिक्षक
Lucknow: राजधानी लखनऊ में शिक्षकों के सम्मान में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। गायत्री परिवार की ओर से 4 अक्टूबर 2026 को ‘प्रदेश शिक्षक गरिमा सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। इसे देश का पहला राज्य स्तरीय शिक्षक गरिमा शिखर सम्मेलन बताया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर के शिक्षक शामिल होंगे।
इस बड़े कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार, 5 जुलाई 2026 को गोमती नगर विस्तार स्थित गायत्री शक्तिपीठ में एक अहम संगोष्ठी और समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में गायत्री परिवार के प्रदेशभर के प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य मकसद सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करना और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना था।
मुख्य ट्रस्टी शिव शंकर मिश्रा ने सम्मेलन की तारीख 4 अक्टूबर तय करने की घोषणा की। इससे पहले 1 जुलाई को भी एक बैठक हुई थी, जिसमें 5 जुलाई की समीक्षा बैठक की योजना बनाई गई थी। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ के समन्वयकों और ट्रस्ट के सदस्यों ने चर्चा की।
यह मुख्य सम्मेलन बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, Lucknow में आयोजित होगा। उत्तर जोन समन्वयक परमानंद द्विवेदी और लखनऊ-अयोध्या जोन के देशबंधु तिवारी जैसे अनुभवी लोग कार्यक्रम के ढांचे, पब्लिक आउटरीच और जरूरी इंतजामों पर मार्गदर्शन दे रहे हैं। इस आयोजन के जरिए शिक्षकों के सम्मान और उनकी गरिमा को बढ़ावा देने की कोशिश की जाएगी।