Lucknow में टैक्सी ड्राइवर की हत्या का आरोपी 7 साल बाद गिरफ्तार, राजस्थान से पकड़ा गया 50 हजार का इनामी
Lucknow: लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में एक टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। मोनू यादव उर्फ अभिमन्यु नाम का यह आरोपी पिछले 7 सालों से पुलिस की पकड़ से बाहर था। एसटीएफ ने उसे राजस्था
Lucknow: लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में एक टैक्सी ड्राइवर की हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया है। मोनू यादव उर्फ अभिमन्यु नाम का यह आरोपी पिछले 7 सालों से पुलिस की पकड़ से बाहर था। एसटीएफ ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया है, जिस पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा था।
यह पूरा मामला 14 जुलाई 2019 की रात का है जब आरोपी ने टैक्सी चालक की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एसटीएफ ने कड़ी मेहनत के बाद आरोपी को राजस्थान से पकड़ा और फिर उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मोनू यादव से गहन पूछताछ की गई है, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है ताकि कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें।