Lucknow में हिट एंड रन हादसे में युवक की मौत, ड्यूटी से लौट रहा था लुलु मॉल का सुपरवाइजर

Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे एक 27 साल के युवक की जान चली गई। एक तेज रफ्तार कार ने युवक की बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि

Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे एक 27 साल के युवक की जान चली गई। एक तेज रफ्तार कार ने युवक की बाइक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया।

मृतक की पहचान मृत्युंजय कुमार भारती के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बलिया के सिकंदरपुर मौलानपार गांव के रहने वाले थे और लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित हरिहर नगर में रहते थे। मृत्युंजय सुशांत गोल्फ सिटी के लुलु मॉल के गेमिंग जोन में सुपरवाइजर के तौर पर काम करते थे।

हादसा शुक्रवार रात करीब 1 बजे पलासियो मॉल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि मृत्युंजय अपनी बाइक से घर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक बेकाबू कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृत्युंजय अपनी बाइक के साथ करीब 200 मीटर तक घिसटते रहे और उनका हेलमेट भी दो टुकड़ों में टूट गया।

घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। मृत्युंजय के भाई अभिषेक ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है। सुशांत गोल्फ सिटी के इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस फुटेज के जरिए फरार कार चालक की तलाश कर रही है।