Lucknow में फुटपाथ दुकानदार का फूड काउंटर चोरी, 19 किलो का सिलेंडर और फर्नीचर भी ले गए चोर

Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में चोरी की एक अजीब घटना सामने आई है। यहाँ जान्हवी इन्क्लेव चौराहे पर फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले एक व्यक्ति का पूरा फूड काउंटर चोरी हो गया। चोर न केवल काउंटर बल्कि दुकान का अन्

Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में चोरी की एक अजीब घटना सामने आई है। यहाँ जान्हवी इन्क्लेव चौराहे पर फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले एक व्यक्ति का पूरा फूड काउंटर चोरी हो गया। चोर न केवल काउंटर बल्कि दुकान का अन्य जरूरी सामान भी साथ ले गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, चोरों ने मौके का फायदा उठाकर दुकानदार का फूड काउंटर, कुर्सी-मेज और 19 किलो का एक कमर्शियल गैस सिलेंडर उठा लिया। इस घटना से इलाके के छोटे दुकानदारों में डर का माहौल है। यह मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र का है और पीड़ित ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।