Lucknow में निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल से गिरा मजदूर, हादसे में मौत

Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ एक निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से छत पर फिसलन थी, जिसके कारण मजदूर का संतुलन

Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहाँ एक निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से छत पर फिसलन थी, जिसके कारण मजदूर का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे जा गिरा।

मृतक मजदूर की पहचान विनोद के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हादसे के वक्त सुरक्षा के क्या इंतजाम थे।