Lucknow में सड़क किनारे कार से दरोगा की लाश बरामद, सीने पर खून के निशान मिलने से मचा हड़कंप
Lucknow: राजधानी के मोहान रोड पर एक लावारिस सेंट्रो कार के अंदर दरोगा अजय सिंह का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. कार अंदर से बंद थी और शव करीब 24 घंटे तक अंदर रहने की वजह से फूल गया था. दरोगा के सीने और नाक से खू
Lucknow: राजधानी के मोहान रोड पर एक लावारिस सेंट्रो कार के अंदर दरोगा अजय सिंह का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. कार अंदर से बंद थी और शव करीब 24 घंटे तक अंदर रहने की वजह से फूल गया था. दरोगा के सीने और नाक से खून निकलने के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है.
मृतक दरोगा अजय सिंह की उम्र 34 वर्ष थी और उनकी तैनाती गाजीपुर थाने में थी. वह मूल रूप से हापुड़ के रहने वाले थे, लेकिन लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के नरपतखेड़ा में किराए के मकान में अकेले रहते थे. उनके परिवार में पत्नी कोमल और दो बेटियां हैं, जो पिछले एक साल से हापुड़ में ही रह रही हैं.
जानकारी के मुताबिक, यह कार गुरुवार शाम करीब 6 बजे से अर्श अस्पताल के सामने खड़ी थी. शुक्रवार 17 जुलाई को जब पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर अंदर देखा, तो वहां अजय सिंह का शव मिला. कार के अंदर से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं. लखनऊ वेस्ट के डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि अजय कुमार पिछले दिन से अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे.
पारा थाने के इंस्पेक्टर सुरेश सिंह और एसीपी शकील अहमद ने कहा है कि शुरुआती तौर पर इसे हार्ट अटैक का मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी एंगल से जांच कर रही है. पुलिस ने मौके से सबूत जुटा लिए हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी. परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है.