Lucknow में रिश्तों का कत्ल, सौतेले पिता पर 12 साल तक दुष्कर्म और मां पर जबरन गर्भपात का आरोप

Lucknow/Gomti Nagar: लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती ने अपने सौतेले पिता पर बचपन से यौन शोषण करने और अपनी सगी मां पर धोखे से बुलाकर जबरन गर्भपात कराने का

Lucknow/Gomti Nagar: लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवती ने अपने सौतेले पिता पर बचपन से यौन शोषण करने और अपनी सगी मां पर धोखे से बुलाकर जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, जब वह करीब छह साल की थी, तब उसकी मां ने उसके पिता से तलाक लेकर दूसरी शादी कर ली थी। आरोप है कि उसके सौतेले पिता ने उसे 12 साल की उम्र से लेकर अगले 12 सालों तक यौन शोषण का शिकार बनाया। युवती ने बताया कि साल 2022 में उसका निकाह कराया गया था, लेकिन सौतेले पिता के दबाव में आकर उसका तलाक करा दिया गया।

युवती का कहना है कि उसने 2023 में इस मामले की शिकायत थाने में की थी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एक अन्य युवक से कोर्ट मैरिज की और गर्भवती होने पर अपने पति के साथ महोबा चली गई। आरोप है कि उसकी मां ने उसके पति पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और फिर उसे बहाने से घर बुलाकर उसकी इच्छा के खिलाफ चार महीने के गर्भ का जबरन गर्भपात करा दिया।

इस घटना के बाद युवती के पति ने कोर्ट में तलाक का मुकदमा दायर कर दिया है। गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर गौरव बाजपेई ने बताया कि शिकायत के आधार पर सौतेले पिता और मां के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।