Lucknow के सेंट मैरी कॉलेज में इन्वेस्टिचर सेरेमनी, छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने ली शपथ
Lucknow: राजधानी लखनऊ के सेंट मैरी कॉलेज में छात्र परिषद के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र परिषद के नए पदाधिकारियों को उनके पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह के दौरान चुने गए छ
Lucknow: राजधानी लखनऊ के सेंट मैरी कॉलेज में छात्र परिषद के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र परिषद के नए पदाधिकारियों को उनके पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह के दौरान चुने गए छात्रों को बैज और ध्वज प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या शालू कपूर ने सभी छात्र पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने छात्रों को निर्देशित किया कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं। कॉलेज प्रशासन ने उम्मीद जताई कि छात्र परिषद के सदस्य अनुशासन बनाए रखते हुए संस्थान के विकास में अपना योगदान देंगे।