Lucknow में सपा का बड़ा कार्यक्रम, गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर पूजा शुक्ला भरेंगी हुंकार
Lucknow: समाजवादी पार्टी आज 23 जुलाई 2026 को राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित कांशीराम स्थल पर एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है. इस आयोजन का मुख्य मकसद गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग को मजबूती से उठ
Lucknow: समाजवादी पार्टी आज 23 जुलाई 2026 को राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित कांशीराम स्थल पर एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रही है. इस आयोजन का मुख्य मकसद गौमाता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग को मजबूती से उठाना है. इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेत्री पूजा शुक्ला करेंगी और पार्टी इस मुद्दे पर अब बड़ा जनसमर्थन जुटाने के लिए अभियान चलाएगी.
समाजवादी पार्टी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी का कहना है कि सरकार इस कार्यक्रम में अड़चनें पैदा कर रही है और गौशालाओं की हालत की अनदेखी की जा रही है. यह मांग सिर्फ सपा तक सीमित नहीं है, बल्कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भी लंबे समय से गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए सक्रिय हैं. उन्होंने मार्च और जुलाई 2026 में भी इस संबंध में कार्यक्रम किए थे.
इस मांग को लेकर अब एक राष्ट्रव्यापी मुहिम शुरू की गई है. आने वाली 27 जुलाई 2026 को देश के 790 जिलों में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा. इसी कड़ी में मथुरा में भी एक कार्यक्रम हुआ था, जहां 11 लाख लोगों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन 27 जुलाई को मथुरा कलेक्ट्रेट में देने की तैयारी है. विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठन भी इस अभियान में साथ दे रहे हैं ताकि सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाए.