Lucknow में सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग, ‘सनातन ही समाजवाद है’ लिखकर अखिलेश यादव को बताया कर्मयोगी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर एक विवादित होर्डिंग लगाई गई है। इस होर्डिंग के जरिए पार्टी ने ‘सनातन ही समाजवाद है’ का संदेश दिया है और साथ ही राम मंदिर चंदा चोरी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर एक विवादित होर्डिंग लगाई गई है। इस होर्डिंग के जरिए पार्टी ने ‘सनातन ही समाजवाद है’ का संदेश दिया है और साथ ही राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे को भी उठाया है। यह कदम 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक हलचल बढ़ा रहा है।

इस होर्डिंग को सपा नेता सोमिल सिंह ने लगवाया है। इसमें अखिलेश यादव को ‘कर्मयोगी’ बताया गया है और दावा किया गया है कि वे 2027 में गऊ माता और प्रदेश को बचाएंगे। होर्डिंग पर काफी आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें अधर्मियों, चढ़ावा चोरों और गौहत्यारों के विनाश की बात कही गई है।

राम मंदिर चंदा चोरी का मुद्दा इस समय यूपी की राजनीति के केंद्र में है। अखिलेश यादव ने 8 और 9 जुलाई को भाजपा पर हमला करते हुए कहा था कि चंदा चोरी की खबर से दुनिया भर में सनातनियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने एसआईटी की जांच पर भी सवाल उठाए और कहा कि कार्रवाई सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर हो रही है, जबकि बड़े अधिकारियों को बचाया जा रहा है। अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि एसआईटी के एक सदस्य पर 420 का मुकदमा दर्ज है।

इस पूरे विवाद पर सत्ता पक्ष और अन्य दलों की भी प्रतिक्रिया आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा में विपक्ष पर पलटवार करते हुए इसे ‘मंदिर बनाम कब्रिस्तान’ का मुद्दा बताया। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर उनके पास चंदा चोरी के सबूत हैं तो उन्हें पेश करें, वरना राजनीति करना बंद करें।