Lucknow और Sonbhadra के पंचमुखी हनुमान मंदिरों में चोरी, चांदी के मुकुट और लाखों की नकदी ले गए चोर
UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरों ने धावा बोल दिया. रविवार देर रात करीब 2 बजे चोर मंदिर में घुसे और वहां रखी कीमती चीजों पर हाथ साफ कर दिया. चोर अपने साथ चांदी के पांच मुकु
UP/Lucknow: राजधानी लखनऊ के महानगर इलाके में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरों ने धावा बोल दिया. रविवार देर रात करीब 2 बजे चोर मंदिर में घुसे और वहां रखी कीमती चीजों पर हाथ साफ कर दिया. चोर अपने साथ चांदी के पांच मुकुट और दानपात्र से लाखों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए.
जानकारी के मुताबिक, चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने मंदिर के चैनल के सभी चार ताले काट दिए थे. चोरों ने न केवल मुकुट बल्कि मूर्तियों पर लगे छत्र भी चोरी कर लिए. इस घटना के बाद इलाके में चर्चा है कि चोरों ने पूरी प्लानिंग के साथ इस काम को अंजाम दिया.
हैरानी की बात यह है कि इसी दिन 3 अगस्त 2026 को सोनभद्र के दुद्धी स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर (अमवार) में भी चोरी हुई. यहां चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर दानपेटी खाली कर दी. इस चोरी का पता सोमवार सुबह तब चला जब पुजारी पूजा करने मंदिर पहुंचे. मंदिर प्रशासन के अनुसार, बीते 27 जून को भी इसी मंदिर में चोरी की ऐसी ही घटना हुई थी.
लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश कर रही है और मामले की छानबीन जारी है.