Lucknow में जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी को फावड़े के साथ दबोचा

Lucknow: राजधानी के महिगवां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां अतरौरा गांव में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली। लखनऊ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते

Lucknow: राजधानी के महिगवां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां अतरौरा गांव में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली। लखनऊ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला खेत के बंटवारे से जुड़ा था। आरोपी बेटे को लगा कि उसे पैतृक जमीन में कम हिस्सा मिला है, जिससे वह काफी नाराज था। इसी गुस्से में उसने अपने पिता पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि जमीन के कम हिस्से की वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।