Lucknow में सांप के काटने से 5 साल के बच्चे की मौत, परिजनों ने CHC डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
Lucknow: राजधानी के नगराम क्षेत्र के टिकरा जुगराज गांव में एक पांच वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मोहनलालगंज के डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती, जिसकी वजह
Lucknow: राजधानी के नगराम क्षेत्र के टिकरा जुगराज गांव में एक पांच वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मोहनलालगंज के डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती, जिसकी वजह से बच्चे की जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक, 9 जुलाई 2026 को कार्तिक नाम के पांच साल के बच्चे को सांप ने काटा था। परिजन उसे इलाज के लिए CHC मोहनलालगंज ले गए। आरोप है कि वहां मौजूद डॉक्टरों ने इसे सांप का काटना नहीं माना और परिजनों से कहा कि बच्चे को चूहे ने काटा है। इसके बाद डॉक्टर ने बच्चे के पैर से पट्टी हटाकर उसे घर भेज दिया।
घर लौटने के बाद कार्तिक की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे लखनऊ के Civil Hospital में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 15 जुलाई 2026 को कार्तिक की मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और वे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इस मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अंबरीश सिंह पुष्कर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि अस्पताल की लापरवाही की पूरी जांच कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया है।