Lucknow में स्मार्ट होंगी स्ट्रीट लाइट, एक दिन में 350 शिकायतें आने पर जेई और एक्सईएन होंगे तलब
Lucknow: राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए स्ट्रीट लाइट की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने एक नया और सख्त सिस्टम लागू किया है। अब शहर की स्ट्रीट लाइटें ऑटोमैटिक तरीके से चालू और बंद होंगी, जिससे बिजली की बचत होगी और समय
Lucknow: राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए स्ट्रीट लाइट की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने एक नया और सख्त सिस्टम लागू किया है। अब शहर की स्ट्रीट लाइटें ऑटोमैटिक तरीके से चालू और बंद होंगी, जिससे बिजली की बचत होगी और समय पर रोशनी मिलेगी। साथ ही, अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए शिकायतों की एक सीमा तय की गई है।
नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग के नए नियम के मुताबिक, अगर एक दिन में स्ट्रीट लाइट को लेकर 350 से ज्यादा शिकायतें दर्ज होती हैं, तो संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) और अधिशासी अभियंता (XEN) को तुरंत तलब किया जाएगा। इसका मतलब है कि अब अधिकारियों को लाइट खराब होने की शिकायतों पर तेजी से काम करना होगा, वरना उन्हें जवाब देना पड़ेगा।
शहर की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए नगर निगम ने अन्य बड़े कदम भी उठाए हैं। लखनऊ नगर निगम क्षेत्र में कुल 7 लाख बिजली के खंभे हैं, जिनमें से 2.19 लाख खंभे सीधे नगर निगम के अंडर आते हैं। बारिश के मौसम में लोगों को करंट लगने के खतरे से बचाने के लिए मार्ग प्रकाश विभाग ने करीब 1.95 लाख खंभों पर टेपिंग का काम पूरा कर लिया है। इस काम की बारीकी से जांच के लिए 12 सदस्यों की एक टीम क्रॉस-चेकिंग कर रही है।
इसके अलावा, नगर निगम अब शहर के विस्तारित इलाकों में पुरानी एलईडी लाइटों की जगह सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने जा रहा है। योजना के अनुसार 50,000 से ज्यादा सोलर लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे बिजली पर निर्भरता कम होगी और सड़कों पर रोशनी बनी रहेगी।