Lucknow में सड़क हादसा, गलत दिशा से आ रही कार से बचने के चक्कर में पलटा ई रिक्शा, युवक की मौत
Lucknow: इटौंजा के सीतापुर हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक ई रिक्शा गलत दिशा से आ रही कार से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ई रिक्शा में सवार एक युवक की दबकर मौत हो गई, जबक
Lucknow: इटौंजा के सीतापुर हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक ई रिक्शा गलत दिशा से आ रही कार से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ई रिक्शा में सवार एक युवक की दबकर मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, सीतापुर के सिधौली भंडिया गांव का रहने वाला 25 साल का आमीन अपने साले अशरफ के साथ ई रिक्शा से लखनऊ जा रहा था। वे दोनों ई रिक्शा में सीट फिट करवाने जा रहे थे। तभी फ्लाईओवर पर सामने से एक कार गलत दिशा में आती दिखी। कार से बचने के लिए अशरफ ने रिक्शा को अचानक मोड़ा, जिससे संतुलन बिगड़ गया और रिक्शा पलट गया।
हादसे के दौरान आमीन ई रिक्शा के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसे तुरंत राम सागर मिश्रा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिक्शा चला रहे अशरफ को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
इटौंजा इंस्पेक्टर सोबरन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मृतक के परिवार की तरफ से लिखित शिकायत मिलेगी, पुलिस इस मामले में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।