Lucknow में लेनदेन के विवाद में हाईवे पर बैठे फौजी, पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप; लगा लंबा जाम

Lucknow: लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक फौजी ने सीतापुर हाईवे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। आलमारी के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद फौजी ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया, जिससे हाईवे पर यातायात पू

Lucknow: लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक फौजी ने सीतापुर हाईवे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। आलमारी के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद फौजी ने पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।

जानकारी के मुताबिक, तरहिया गांव के रहने वाले फौजी नवीन का एक पार्लर संचालक के साथ आलमारी खरीदने को लेकर पैसों के लेनदेन का विवाद था। नवीन का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में सैरपुर थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। इसी बात से नाराज होकर वह रात करीब 10 बजे थाने के सामने हाईवे पर बैठ गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने फौजी नवीन को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया और उन्हें थाने ले गए। पुलिस के मुताबिक, अब दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर विवाद को सुलझाने की बात कह रहे हैं।

थाना प्रभारी ने साफ किया कि फिलहाल मामला शांत है, लेकिन अगर किसी भी पक्ष की तरफ से लिखित शिकायत मिलती है, तो उसके आधार पर FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।