Lucknow में सड़क हादसे में रिटायर्ड जेल कर्मी की मौत, बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर
Lucknow/UP: लखनऊ के सीतापुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें एक रिटायर्ड जेल कर्मी की जान चली गई। इटौंजा थाना क्षेत्र के धर्मपुर क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे म
Lucknow/UP: लखनऊ के सीतापुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें एक रिटायर्ड जेल कर्मी की जान चली गई। इटौंजा थाना क्षेत्र के धर्मपुर क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान चंद्रशेखर गुप्ता के रूप में हुई है, जो चांदपुर खानीपुर के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर गुप्ता अपनी पत्नी कमला देवी को सिंघमऊ स्थित उनके ससुराल छोड़कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धर्मपुर क्रॉसिंग के पास यह हादसा हुआ।