Lucknow की दो बहनों ने बनाया खास कार्ड गेम, दुनिया के 40 देशों से मिला समर्थन, जुटाए 1 लाख डॉलर

Lucknow: लखनऊ की दो बहनों, मृणालिनी मित्रा और न्योनिका ने अपनी कला और संस्कृति को गेमिंग की दुनिया तक पहुँचाया है। उन्होंने ‘One More Page’ नाम से एक कार्ड गेम बनाया है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी पसंद क

Lucknow: लखनऊ की दो बहनों, मृणालिनी मित्रा और न्योनिका ने अपनी कला और संस्कृति को गेमिंग की दुनिया तक पहुँचाया है। उन्होंने ‘One More Page’ नाम से एक कार्ड गेम बनाया है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी पसंद किया गया। इस गेम को क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म Kickstarter पर 40 से ज्यादा देशों के लोगों ने सपोर्ट किया और इसके जरिए 1 लाख अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की राशि जुटाई गई।

यह गेम 18 मई 2026 को लॉन्च किया गया था। शुरुआत में इसका लक्ष्य 3,108 डॉलर जुटाना था, लेकिन इसे उम्मीद से कहीं ज्यादा रिस्पॉन्स मिला और यह लगभग 2,900% वित्त पोषित हुआ। कुल 1,267 समर्थकों ने इस प्रोजेक्ट में अपना योगदान दिया। इस गेम को बनाने के लिए बहनों ने ‘Mithrasa’ नाम का एक मल्टीमीडिया नैरेटिव स्टूडियो भी स्थापित किया है।

गेम की कहानी अमाया नाम की एक लोरकीपर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नवादनीरव जंगल की पुरानी कहानियों को इकट्ठा करती है। इस दौरान उसका पालतू कुत्ता ‘बो’ (Bō) उसे परेशान करता है, जो गेम का मुख्य हिस्सा है। गेम के कार्ड हाथ से बनाए गए हैं और इसके टोकन लकड़ी के हैं। यह एक ‘पुश-योर-लक’ कार्ड गेम है, जिसमें खिलाड़ी जोखिम उठाकर अपनी जीत पक्की करते हैं।

मृणालिनी मित्रा ने बताया कि विदेशी स्टूडियो के दबदबे वाले इस मार्केट में अपनी जगह बनाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उनके काम की क्वालिटी ने इसे सफल बनाया। वहीं न्योनिका ने कहा कि गेमिंग इंडस्ट्री में महिलाओं की भागीदारी कम है, जिसे वे बदलना चाहती हैं। दोनों बहनों ने यह भी वादा किया है कि वे इस गेम से होने वाले लाभ का 2% हिस्सा भारतीय पशु अभयारण्यों को दान करेंगी, क्योंकि उनका पालतू कुत्ता ‘बो’ एक रेस्क्यू डॉग है।