Lucknow के सिद्धाश्रम में सनातन धर्म पर संगोष्ठी, अब बनेगा योग केंद्र और गुरुकुल
UP/Lucknow : गोमती नगर के सिद्धाश्रम शक्तिपीठ में सनातन धर्म के उत्थान को लेकर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों ने सनातन सेवा में अपनी भूमिका और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
UP/Lucknow : गोमती नगर के सिद्धाश्रम शक्तिपीठ में सनातन धर्म के उत्थान को लेकर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों ने सनातन सेवा में अपनी भूमिका और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। आश्रम को अब एक बड़े योग केंद्र और गुरुकुल के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है।
यह ऐतिहासिक आश्रम स्प्रिंग डेल कॉलेज के पास स्थित है। संगोष्ठी के दौरान उपस्थित लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि आने वाली पीढ़ी को धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए गुरुकुल जैसी व्यवस्था जरूरी है। आश्रम प्रबंधन अब इसे शिक्षा और स्वास्थ्य के केंद्र के रूप में आगे बढ़ाने की योजना बना रहा है।