Lucknow में दोस्तों ने शराब पिलाकर युवक की चाकू से हत्या की, घर के बाहर फेंका शव

Lucknow: राजधानी के मड़ियांव इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दोस्तों ने मिलकर 26 साल के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए उसका शव घर के बाहर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में त

Lucknow: राजधानी के मड़ियांव इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दोस्तों ने मिलकर 26 साल के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए उसका शव घर के बाहर फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

मृतक की पहचान शुभम सोनी के रूप में हुई है, जो फैजुल्लागंज की मामा कॉलोनी का रहने वाला था और पेशे से ड्राइवर था। शनिवार शाम करीब 7 बजे शुभम के दोस्त शिवम, सुमित और मथुरा उसे घर से बुलाकर ले गए थे। देर रात शुभम अचेत हालत में अपने घर के बाहर मिला, जिसके बाद परिवार उसे अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुभम की मां मालती ने आरोप लगाया है कि दोस्तों ने उसे शराब पिलाई, उसके साथ मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। परिवार का कहना है कि शुभम के शरीर पर चोट के निशान थे। इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शुभम के पिता और भाई ने हमला करते समय आरोपी बाप-बेटे को पकड़ लिया था और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

मड़ियांव थाना पुलिस के इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।