Lucknow में हर्ष फायरिंग मामला, शर्मा जी टी स्टॉल के मालिक का बेटा गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
Lucknow: राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में एक रिजॉर्ट के अंदर जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जो लखनऊ के मशहूर ̵
Lucknow: राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में एक रिजॉर्ट के अंदर जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जो लखनऊ के मशहूर ‘शर्मा जी टी स्टॉल’ के मालिक का बेटा है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।
यह पूरा मामला 19 जुलाई की रात का है जब मोहनलालगंज के सिसेन्डी-मदारपुर रोड पर स्थित Sparrow Resort में गौरव शर्मा का जन्मदिन मनाया जा रहा था। आरोप है कि पार्टी के दौरान वहां कई राउंड हर्ष फायरिंग की गई। रिजॉर्ट के मेंटेनेंस कर्मचारी जितेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस को मौके से चार खाली कारतूस मिले हैं, हालांकि जिस हथियार से फायरिंग हुई, वह अभी तक बरामद नहीं हो पाया है।
पुलिस ने इस मामले में कुल 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें हत्या के प्रयास और हमले जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस रिजॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सबूतों की जांच कर रही है ताकि पार्टी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके।
इस मामले में लापरवाही बरतने के कारण पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। ಕನकाहा चौकी इंचार्ज निमेश दुबे को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह और इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह की टीम अब फरार आरोपियों को पकड़ने में जुटी है। पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक जगहों पर इस तरह की फायरिंग एक गंभीर अपराध है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।