Lucknow में आग से बचाव के लिए ट्रेनिंग, शालीमार गार्डन बे सोसाइटी में हुई मॉक ड्रिल

Lucknow: शहर के आईआईएम रोड स्थित शालीमार गार्डन बे सोसाइटी में निवासियों को आग जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए खास ट्रेनिंग दी गई। यह कार्यक्रम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और एक निजी अस्पताल के सहयोग से आयोज

Lucknow: शहर के आईआईएम रोड स्थित शालीमार गार्डन बे सोसाइटी में निवासियों को आग जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए खास ट्रेनिंग दी गई। यह कार्यक्रम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) और एक निजी अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को बचाव के सही तरीके सिखाए गए।

इस मौके पर सोसाइटी में मॉक ड्रिल की गई ताकि लोग समझ सकें कि आग लगने पर घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से बाहर कैसे निकलना है। RWA अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि अलीगंज अग्निकांड जैसी दुखद घटनाओं को देखते हुए इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी तैयारी से भविष्य में किसी भी बड़े हादसे को रोका जा सकता है।

प्रशिक्षण के दौरान अस्पताल के फायर सेफ्टी अफसर पंकज कुमार और रूबी मिश्रा ने निवासियों को जरूरी टिप्स दिए। विशेषज्ञों ने बताया कि शहरों में ज्यादातर आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगती है, इसलिए हाई-क्वालिटी फायर-रिटार्डेंट वायरिंग और ऑटोमैटिक ट्रिपिंग सिस्टम का होना बहुत जरूरी है। साथ ही, इमारतों में स्मोक डिटेक्टर, वाटर स्प्रिंकलर और इमरजेंसी एग्जिट रास्तों के सही रखरखाव पर जोर दिया गया।