Lucknow में सड़क हादसे में DCM चालक की मौत, शहीद पथ पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार गाड़ी
Lucknow: राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भारी बारिश के बीच एक तेज रफ्तार DCM सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्रॉला में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में DCM चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पीजीआई
Lucknow: राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। भारी बारिश के बीच एक तेज रफ्तार DCM सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्रॉला में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में DCM चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरेटिया के पास की है। पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, 14 अगस्त की रात करीब दो बजे तेज बारिश हो रही थी। इसी दौरान ट्रक संख्या NL 01 AC 3272 खराब होकर सड़क किनारे खड़ा था और उसे ठीक किया जा रहा था। मौके पर ट्रैफिक पुलिस भी मौजूद थी और टॉर्च की मदद से काम चल रहा था। तभी तेज रफ्तार DCM संख्या UP 32 HN 3006 अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी।
हादसा इतना जोरदार था कि चालक अर्जुन यादव केबिन में बुरी तरह फंस गया। पीजीआई पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और तुरंत अपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक अर्जुन यादव (27 वर्ष) बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के देवीहा पुरवा का रहने वाला था। वह अपने किसान परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और घर पर उसकी शादी की बातचीत चल रही थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गनीमत रही कि ट्रक को ठीक कर रहे लोग इस हादसे में बाल-बाल बच गए।