Lucknow में ओवरटेक करने पर विवाद, Thar सवारों ने कार चालक को पीटा, मामला दर्ज

Lucknow: राजधानी के शहीद पथ पर ओवरटेक करने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। यहाँ एक कार चालक को थार सवार युवकों ने बुरी तरह पीट दिया। इस मामले में सरोजिनीनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और

Lucknow: राजधानी के शहीद पथ पर ओवरटेक करने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। यहाँ एक कार चालक को थार सवार युवकों ने बुरी तरह पीट दिया। इस मामले में सरोजिनीनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और अब उनकी तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 4 जुलाई 2026 की रात करीब 1:45 बजे की है। प्रयागराज के ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, बद्री आवास योजना के रहने वाले मोहित सिंह अपनी कार से शहीद पथ के रास्ते ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने की बात को लेकर थार सवार लोगों से उनका झगड़ा हो गया, जिसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की।

पीड़ित मोहित सिंह की शिकायत पर सरोजिनीनगर पुलिस ने अज्ञात थार सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।