Lucknow को तोहफ़ा, शहीद पथ पर बनेगा 23 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, जाम से मिलेगी राहत
UP/Lucknow : लखनऊ के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शहर में बढ़ती गाड़ियों की संख्या और रोज लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए शहीद पथ पर 23 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से शहर की ट्रैफिक
UP/Lucknow : लखनऊ के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। शहर में बढ़ती गाड़ियों की संख्या और रोज लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए शहीद पथ पर 23 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था काफी बेहतर हो जाएगी और लोगों का समय बचेगा।
इस प्रोजेक्ट की शुरुआत रक्षा मंत्री Rajnath Singh के प्रस्ताव से हुई है। उन्होंने इस कॉरिडोर के लिए केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari को प्रपोजल सौंपा था। नितिन गडकरी ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है, जिसके बाद अब इस प्रोजेक्ट की Detailed Project Report (DPR) तैयार करने का काम शुरू हो गया है।
लखनऊ में वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे शहीद पथ और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या बनी रहती है। इस नए एलिवेटेड कॉरिडोर के बनने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और सफर आसान हो जाएगा। फिलहाल सरकारी स्तर पर इसकी डीपीआर बनाने की प्रक्रिया चल रही है ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।